दिल्ली (एकता): किसी की दो शादियां होना बड़ी बात है लेकिन दोनों पत्नियों को एक साथ एक ही छत के नीचे प्यार से रखना ये कला यूट्यूबर अरमान मलिक को खूब आती है। ट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। पहले दो शादियां और फिर दोनों बीवियों का एक साथ प्रेग्नेंट होना। फिलहाल उनके घर में गोद भराई का फंक्शन हुआ जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां Kritika Malik और Payal Malik अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही दोनों तीन बच्चों को जन्म देने वाली हैं। वह सब बच्चों के आने की खुशी में तैयारियों में डूबे हुए हैं। अरमान और उनकी पत्नियों ने बच्चों के लिए ‘सोने का झूला’ बनवाया है। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें अरमान और उनकी पत्नियां बच्चों के लिए सुनहरा झूला दिखाते नजर आ रहे हैं।

बच्चों के आने को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं अरमान मलिक
अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वे सभी अपने बेबी के Welcome के लिए कुछ न कुछ तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के आने की खुशी को लेकर एक ऐसा झूला तैयार करवाया है जिसे देखकर आप सब हैरान हो जाएंगे। कृतिका और पायल ने अपने बेबी के लिए सुनहरे रंग का झूला बनवाया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पायल ने वीडियो में बताया कि यह झूला उन्होंने अपने तीन बच्चों के लिए बनाया है। कृतिका ने यह भी कहा कि वह अपने तीनों बच्चों को इसमें सुलाएंगी और उनका प्यारा सा फोटोशूट इसमें करवाएंगी।
अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट
अरमान की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल मां बनने वाली हैं। दोनों एक ही समय मां बनने वाली हैं। वीडियो में दोनों पत्नियों ने यह खुशखबरी शेयर की। पायल जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी और कृतिका एक बच्चे को जन्म देंगी। अरमान ने बताया था कि कृतिका नेचुरली प्रेग्नेंट हैं वहीं पायल आईवीएफ के जरिए मां बनने वाली हैं। पायल और अरमान का चिरायु नाम का एक बेटा भी है।

जानिए कैसे मशहूर हुए अरमान मलिक
अरमान मलिक उस समय मशहूर हुए जब उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। जिससे उनकी दूसरी शादी से उनकी पत्नी को कोई परेशानी नहीं है। उनकी पहली शादी पायल से हुई थी जो कि एक अरेंज मैरिज थी। अरमान मलिक की जिंदगी में ये समय एक फंक्शन में आया। पायल और कृतिका काफी पहले से अच्छे दोस्त रहे थे। पायल और अरमान ने जब बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया तो कृतिका को भी घर बुलासा। यहीं पर अरमान-कृतिका की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद ना जाने कैसे दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। जब परिवारवालों ने विरोध किया तो उन्होंने धर्म बदलकर कृतिका से शादी कर लीय़ खास बात ये थी कि वो पायल को भी नहीं छोड़ना चाहते थे। यह तब वायरल हुआ जब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी दोनों पत्नियों के साथ बेड शेयर किया। अरमान और उनकी दोनों पत्नियां अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।आज दोनों सहेलियां एक-दूसरे के साथ बहनों की तरह रहती हैं।
