दिल्ली (एकता): दुनिया के कई देशों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। भारत में इससे बचाव के कई कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड की बढ़ती आशंकाओं के बीच कई जगहों पर मास्क की वापसी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी कर लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मास्क लगाना जरूरी हो गया है। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

राजधानी में कोरोना के हालात पर केजरीवाल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, जरूरी कदम उठाए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग करवा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 295 नए मरीज मिले हैं। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, केंद्र सरकार ने उन राज्यों के नाम जारी किए हैं। हालांकि दिल्ली का नाम उनमें शामिल नहीं है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को इनफ्लुएंजा या प्लू जैसे लक्षण हैं, वे लोग मास्क जरूर लगाकर रखें। अस्पताल के अंदर और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क लगाकर रखें। अभी इस समय जितने भी केस पॉजिटिव आते हैं, 100 परसेंट मामलों की हम जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहे हैं। इस समय सबसे प्रबल वैरिएंट आ रहा है, वो है XBB1.16।
जानिए कितना खतरनाक है XBB1.16 वैरिएंट?
XBB1.16 वैरिएंट के कुछ-कुछ सब-वैरिएंट्स हैं। यह तीन क्वॉलिटीज का होता है। ये बहुत ही तेजी से फैलता है। हालांकि ये बिल्कुल भी तेज नहीं है। न तो इसमें कोई तेज लक्षण हैं और न ही इसमें ज्यादा भर्ती होने की जरूरत है, न ही इसमें मौत होने की ज्यादा चिंता है। भारत में इसी साल कोरोना के 3,095 नए मामले सामने आए हैं, जो कि इस साल 2023 में सबसे ज्यादा हैं।