फिलीपींस में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: 250 यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी आग, 31 लोगों की मौत, कई लापता

admin

फिलीपींस (एकता): फिलीपींस में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फिलीपींस द्वीपों के बीच करीब 250 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका अचानक आग का शिकार हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बेसिलन के दक्षिणी द्वीप प्रांत के गवर्नर जिम हाटामैन ने बताया कि बचाए गए लोगों में से कई लोग आग लगने के बाद पानी से कूद गए थे। उन्हें तट रक्षक, नौसेना, एक अन्य नौका और स्थानीय मछुआरों द्वारा समुद्र से निकाला गया।

नौका ‘एमवी लेडी मैरी जॉय 3’ पर सवार अधिकतर लोगों को रातभर जारी अभियान के दौरान बचा लिया गया। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में घायल यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों की डूबने से मौत हुई, उनमें से अधिकतर के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब नाव जाम्बोआंगा शहर से सुलु प्रांत में जोलो द्वीप की ओर जा रही थी, अचानक उसमें आग लग गई। फिलीपींस द्वीपसमूह में लगातार तूफान, खराब हालत वाली नौकाओं और सुरक्षा नियमों के लागू करने में ढिलाई के कारण खासकर दूरदराज के प्रांतों में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *