दिल्ली में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में आग ने मचाया तांडव, देखते ही देखते चारों तरफ फैला धुआं (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के वजीरपुर इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भयानक आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल विभाग की 25 गाड़ियां पहुंची। बता दें कि घटना के बाद चारों तरफ आसमान में धुआं ही फैल गया। जानकारी के मुताबिक फायर टेंडर आग बुझाने के काम में जुटी हुई है। जिस फैक्ट्री में आग लगी वो एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री है।

फायर विभाग के मुताबिक आग शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजकर 18 मिनट पर लगी। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस और कैट्स एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौजूद हैं। आसपास के लोगों की फैक्ट्रियों को भी खाली करवाया गया है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। जिस समय आग लगी इमारत में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इमारत में केवल एक निकास था और यह चारों तरफ से ढका हुआ था। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *