बड़ी खबर: राहुल गांधी के ‘हमनाम’ को भी अब Election Commission ने किया अयोग्य घोषित, जानिए क्या है कारण

admin
दिल्ली (एकता): राहुल गांधी को एक के बाद एक झटके मिलते जा रहे हैं। पहले लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता छीन ली फिर बंगला वापस ले लिया। अब चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के ‘हमनाम’ को भी अयोग्य घोषित कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग की सूची में ‘राहुल गांधी के. ई. पुत्र ओ वलसम्मा’ का नाम उन लोगों की सूची में शामिल है, जिन्हें चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब राहुल 2024 में चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसको लेकर खूब राजनीति हो रही है।
बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ा था और केरल की वायनाड सीट से 2196 वोट हासिल किए थे, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि ‘हमनाम’ का चुनाव लड़ना आम बात है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, इसको भी चुनाव प्रचार में हुए खर्च का विवरण देना होता है। जो राहुल गांधी ने नहीं दिया। गौरतलब है कि संयोग से कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी को भी पिछले हफ्ते ही अयोग्य घोषित किया गया था, लेकिन उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि और सजा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया था।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *