अहमदाबाद में PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

admin

गुजरात (एकता): गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये गिरफ्तारियां आम आदमी पार्टी द्वारा पीएम के खिलाफ राष्ट्रव्यापी पोस्टर अभियान शुरू करने के बाद ही हुई हैं। बता दें कि शहर के विभिन्न हिस्सों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आप ने बीजेपी के खिलाफ पोस्टर विवाद 11 भाषाओं में शुरू किया। गौरतलब है कि दिल्ली में भी ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाने पर 46 पर प्राथमिकी और 6 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इसमें 2 प्रिटिंग प्रेस के मालिक शामिल हैं। गुरुवार से देश भर में अभियान शुरू किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *