दिल्ली (एकता): देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। वह आए दिन कोई न कोई अनोखी चीजें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से ट्विटर पर पोस्ट करते रहते हैं। दरअसल उनके चाहने वाले बहुत हैं जिसके चलते वह अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ नया पोस्ट करते हैं। कई बार यूजर भी उनसे सवाल करते हैं। वह उनके सवालों का जवाब भी बड़े प्यार से देते हैं। 10 मिलियन से अधिक अनुयायियों के साथ, महिंद्रा सोशल मीडिया दिग्गज पर सबसे प्रभावशाली व्यापारिक नेताओं में से एक के रूप में उभरा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो पर एक यूजर ने उनसे बड़ा ही प्यारा और मजेदार सवाल किया। उसने आनंद महिंद्रा ने पूछा कि सर आप इतने महान उद्योगपति हैं। आप रविवार को कैसे अपने दिन का आनंद लेते हैं। इस ट्वीट पर महिंद्रा ने ट्विटर पर खुद लिखा… जिसके बाद यूजर को उनका ये तरीका काफी पसंद भी आया।

जानिए क्या था यूजर ने कमेंट
यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आदर के साथ मेरा एक छोटा सा सवाल है सर, आप देश के इतने बड़े उद्योगपति हैं… आप रविवार को कैसे एन्जॉय करते हैं?
Is there any better clip to convey a #SundayFeeling ? pic.twitter.com/skDFo1DCCY
— anand mahindra (@anandmahindra) March 26, 2023
आनंद महिंद्रा ने यूजर ने कमेंट का यह दिया जवाब
इस जवाब पर आनंद महिंद्रा ने खुद ट्वीट कर लिखा कि- संडे को एन्जॉय करने के लिए मैं एक बहुत ही आसान तकनीक का उपयोग करता हूं। मैं भूल जाता हूं कि मैं एक उद्योगपति हूं। मैं अपने दिन की शुरुआत बहुत ही नॉर्मल तरीके से करता हूं।
Sunday ko enjoy karne ke liye main ek bahut hi aasaan technique ka upayog karta hoon: Main bhool jaata hoon ki main industrialist hoon…! https://t.co/4bNcpao097
— anand mahindra (@anandmahindra) March 26, 2023
सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा के ट्वीट से लोगों के चेहरे पर आई खुशी
सोशल मीडिया पर ट्वीट को पढ़ने के बाद कई यूजर्स खुश दिखाई दिए। बता दें कि आनंद महिंद्रा के ट्वीट को 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कई लोगों ने उसपर कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा- सर, आप जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। लोग उनके बारे में बहुत ही अच्छा लिखते हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं। इतना ही नहीं वह उनके सवालों का बड़े ही सलीके से जवाब भी देते हैं।
