ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

admin

दिल्ली (एकता): ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ( 86 वर्षीय) की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि पोप के गले में श्वसन संक्रमण हुआ है। बहराने की जरूरत नहीं है, ये कोरोना वायरस से नहीं हुआ। रोम स्थित अस्पताल की ओर से पोप के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी दी गई है। तबीयत ठीक न होने की वजह से उनका कल और शुक्रवार का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि पोप फ्रांसिस आने वाले दिनों में अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। पता चला है कि युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा हटा दिया गया था, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ आती है। उन्‍होंने कहा कि पोप को कोविड-19 नहीं हुआ है। इससे पहले पोप जुलाई 2021 में भी एक अस्पताल भर्ती हुए थे। बुधवार को जेमेली अस्पताल में उनके टेस्‍ट हुए। बताया जा रहा है कि टेस्‍ट में उनके अंदर एक तरह के श्वसन संक्रमण की पुष्टि हुई। लोग उनके लिए दुआं मांग रहे हैं कि वह जल्दी से ठीक हो जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *