Summer Hair Care Tips: गर्मियों में ऐसे करें रूखे-उलझे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के Treatment

admin

दिल्ली (एकता): लंबे, घने और मजबूत बाल किसे पसंद नहीं होते, लेकिन गर्मी का मौसम आते ही हर कोई अपने बालों से परेशान हो जाता है। ऐसे में उन्हें एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ज्यादातर बाल धूप, प्रदूषण, गंदगी, गलत खानपान से भी खराब हो जाते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने बालों की कैसे केयर करें।

धूप से डैमेज होते हैं बाल

बता दें कि अधिकतर लोगों के बाल गर्मियों में कम होते जा रहे हैं। गलत खानपान और गलत दिनचर्या के कारण बाल रूखे और बेजान पड़ जाते हैं। जिसके चलते हमें ज्यादा देखभाल की जरूरत करनी पड़ती है। गर्मियों के मौसम में आपके बाल धूप से खराब होते हैं। इसलिए आपको सूती स्टॉल लेकर बालों को कवर करना चाहिए। इससे आपके बाल धूप में जलने से बचेंगे। इतना ही नहीं इससे आपका चेहरा भी बच जाएगा।

तीन महीने में ट्रिम करवाएं बाल

बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने बाल हर 3 महीने में ट्रिम करवाने चाहिए। इससे आपके बाल मजबूत भी होंगे और लंबे होंगे। ट्रिम करवाने की एक और खास बात है, इससे आपके दोमुंहे बाल खत्म हो जाएंगे। गर्मियों में तेजी से बाल लंबे होते हैं।

गर्मियों के मौसम में बालों को साफ रखें

गर्मियों के मौसम में बालों में ज्यादा गंदगी और पसीना जमा होता है। ऐसे में बालों को साफ करते रहना चाहिए। हफ्ते में 3 बार बाल धोने चाहिए। इससे बालों में जमी धूल-मिट्टी चली जाती है। बाल स्वस्थ भी रहते हैं।

बाल धोने से तेल लगाना जरूरी

गर्मियों के मौसम में बाल बेजान हो जाते हैं। जिससे आपको अपने बालों में तेल लगाना चाहिए। आप चाहे कोई भी तेल लगा सकते हैं। नारियल, बादाम का तेल या कोई तेल। बाल धोने से 1 घंटा पहले आपको बालों में तेल लगाना चाहिए। अगर आप रात भर तेल लगाकर रखें तो आपके लिए यह सबसे अच्छा होगा।

बालों को धोने के लिए अच्छा शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए

गर्मियां हो या सर्दी। आपको अपने बालों में अच्छा शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए। जो केमिकल और सल्फेट फ्री हो। इससे आपके बालों में रूखापन कम होगा और आपके बाल हाइड्रेट रहेंगे। आप बालों के लिए नैचुरल या ऑर्गेनिक प्रोड्क्टस का इस्तेमाल जरूर करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *