दिल्ली (एकता): 95वें अकादमी अवॉर्ड में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर 2023 का खिताब जीतने वाली प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजालवेज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। इस बीच ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ लेकर पीएम मोदी ने बड़ी बात कही।

पीएम ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। इन फोटो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की निर्माता गुनीता मोंगा और उनकी टीम की सदस्य नजर आ रही हैं। पीएम मोदी ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स के ऑस्कर जीतने को लेकर गुनीत मोंगा एंड टीम को बधाई दी। साथ ही लिखा- ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स की सिनेमाई प्रतिभा और सफलता ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है और प्रशंसा भी की है। आज इससे जुड़ी शानदार टीम से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।’ इस तरह से प्रधानमंत्री ने ऑस्कर जीतने पर अपनी ओर से रिएक्शन दिया।
The cinematic brilliance and success of ‘The Elephant Whisperers’ has drawn global attention as well as acclaim. Today, I had the opportunity to meet the brilliant team associated with it. They have made India very proud. @guneetm @EarthSpectrum pic.twitter.com/44u16fbk3j
— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2023
फैंस प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म The Elephant Whisperers ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में जीत हासिल कर इतिहास रचा। गौरतलब है कि साल 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड भारत के लिए बेहद खास रहा। देश की तरफ से तीन फिल्में नॉमिनेट की गई थी। इनमें ‘ऑल दैट ब्रीद्स’, ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का नाम शामिल था। लेकिन ‘आरआरआर’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया।

जानिए क्या थी फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की कहानी
गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ हाथी और इंसान के खूबसूरत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी एक दंपती की है, जो जंगल में आए रघु नाम के एक जख्मी हाथी के बच्चे को अपने घर लाते हैं और उसकी देख-रेख करते हैं। इस दौरान इनकी बॉन्डिंग बढ़ती है और रघु परिवार का हिस्सा बन जाता है। कुछ समय बाद दंपति अम्मू नाम के एक और हाथी के बच्चे को घर लाते हैं और उसकी देखभाल भी अपने बच्चों की तरह करते हैं।
