दिल्ली में पहली बार कोरोना के 300 नए केस सामने आने से मचा हड़कंप, पॉजिटिविटी दर उड़ा देगी आपके होश

admin

दिल्ली (एकता):  कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपने पैर-पसारने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 300 नए मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बीते साल सितंबर महीने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 300 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 2 मरीजों की मौत हुई है। इतना ही नहीं पॉजिटिविटी दर 13.89 फीसदी बताई जा रही है। जानाकरी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2160 टेस्ट हुए, इसमें से 300 केस पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 1811 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था।

राजधानी में कोरोना से अब तक 26526 लोगों की मौत

गौरतलब है कि नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2009361 हो गई है। दिल्ली में मरने वालों की संख्या 26526 पहुंची है। विभाग के अनुसार दिल्ली के कोरोना समर्पित अस्पतालों में 7,986 बेड में से 54 पर मरीज भर्ती हैं। देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि के बीच नए कोविड मामलों की ताजा बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर दुनिया में एक दिन में कोविड के औसतन 94 हजार केस सामने आ रहे हैं। जिससे पूरे भारत पर बुरा असर पड़ रहा है। धीरे-धीरे यह वायरस हर शहरों में फैल रहा है। बता दें कि 2 साल पहले भी कोरोना ने काफी कहर मचाया हुआ था। जिससे लाखों लोगों की जानें गई थी। अब फिर से वह अपने पैर पसार रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *