Instagram पर युवक ने पहले छात्रा से की दोस्ती…फिर ब्लैकमेल कर घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

admin

पूर्वी दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर डीयू की छात्रा से दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक ने पीड़िता से दोस्ती करने के बाद अश्लील फोटो मंगवाए फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके जरिए उसने पीड़िता से कई पैसों की मांग की। जब उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने और पैसों के लिए उसके फोटो परिजनों को भेजने की धमकी दी। जब आरोपी ने अपनी हद पार की तो पीड़िता को मजबूरन पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2022 में एक अंजान इंस्टाग्राम आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवती ने दोस्ती कर ली। दोनों के बीच बात होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे कुछ फोटो और पैसों की मांग की। इसके आरोपी ने ये शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। डर की वजह से पीड़िता ने आरोपी की आईडी को ब्लॉक कर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *