शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, चारों तरफ मची भगदड़

admin

यूपी (एकता): यूपी के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में एक तीन मंजिला इमारत में भयानक आग लगने से सनसनी फैल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार आग लगते ही लोगों में चारों तरफ भगदड़ मच गई। बता दें कि बुधवार दोपहर को आग शॉर्ट सर्किट से बुटीक की दुकान से शुरू होकर आसपास की दुकानों में भी फैल गई।

गनीमत यह रही कि इससे किसी को जानि नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मियों ने महज 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर काबू पाया। इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। साथ ही लोगों को दुकानों से बाहर निकाला। बिल्डिंग के अंदर घुसकर आग को बुझाया गया। गनीमत रही कि फ्लैट के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *