दिल्ली (एकता): ‘मेरा भोला है भंडारी’ गीत से मशहूर भजन सिंगर हंसराज रघुवंशी ने अपनी प्रेमिका कोमल सकलानी से सगाई कर ली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिंगर को इस भक्ति सॉन्ग ने रातों-रात पॉपुलर कर दिया था। बता दें कि वहीं अब वह पर्सनल लाइफ में आई खुशी को लेकर बहुत खुश है। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कोमल सकलानी से सगाई करके अपने फऐंस को यह बड़ी खुशखबरी दी। उनकी मंगेतर के खूबसूरत गाउन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था, वह उस रॉयल लुक में काफी कमाल की लग रही थी।
View this post on Instagram
बता दें कि सिंगर हंसराज रघुवंशी की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हैं और उनकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही कमाल की चल रही है। उनका एक सगाई का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह काफी अच्छे दिख रहे हैं। बता दें कि मंगेतर कोमल सकलानी के साथ इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

कोमल ने लैवंडर कलर का गाउन पहना था जो उस पर बहुत प्यारा लग रहा था। वहीं हंसराज ने डिजाइनर ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट कैरी की थी। कोमल किसी परी से कम नहीं लग रही थी। गाउन का घेर उन्हें प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा था।

कोमल ने अपने इस गाउन के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहनी हुई थी। जब वह स्टेज पर पहुंचे तो सभी कपल को देखते ही रह गए। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया था। दोनों ही सगाई में गॉर्जियस दिख रहे थे।
