गर्लफ्रेंड सबा आजाद की खूबसूरत अदाएं देख ऋतिक रोशन की नहीं हट रही नजरें, साड़ी में किलर लुक आया नजर (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ के नाम से फेमस और मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आजकल उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने साड़ी पहनकर सिजलिंग फोटोशूट करवाया है। जिसमें वह काफी किलर लग रही है। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर से नजरें ही नहीं हट रही।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सबा आजाद सोशल मीडिया पर भी कुछ ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। सबा का पूरा नाम सबा सिंह ग्रेवाल है। सबा दिल्ली में पली बढ़ी और आंखों में सपने लिए मुंबई आईं। एक्ट्रेस होने के साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर हैं। हर कोई उनके हॉट अवतार का दीवाना है। हाल ही में उन्होंने जो फोटोशूट करवाया है वह काफी लोगों को पसंद आ रहा है। शिमरी साड़ी में उन्होंने ऐसे-ऐसे पोज देकर अपनी तस्वीरें शेयर की हर कोई उऩकी तारीफ करता रहा। उनके स्टनिंग लुक को देखकर सब हैरान रह गए। वह आइस ब्लू कलर की साड़ी में दिख रही हैं।

बता दें कि सबा जब बॉयफ्रेंड ऋतिक के साथ किसी इवेंट या पार्टी में स्पॉट की जाती हैं, तो उनका फैशन स्टाइल सबसे अलग और कमाल का होता है। उनकी साड़ी को सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिक किया था। हालांकि इस तरह की साड़ियां शादी-पार्टी के लिए अच्छी होती हैं। वहीं साड़ी के पल्लू की हेमलाइन पर फ्रिल डिटेल दी गई, जो उसे खूबसूरत एलिमेंट लग रहा था।

इस साड़ी के साथ सबा ने जिस ब्लाउज को कैरी किया था। वहीं साइड कर्व्स भी वह फ्लॉन्ट करती नजर आई। सबा ने अपने इस लुक को और अच्छा बनाने के लिए हाथ में डायमंड ब्रेसलेट और रिंग्स पहनी थीं। जो साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। लाइट मेकअप और खुले बालों में वह काफी सुंदर दिख रही थी। हसीना का ये लुक देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि रितिक रोशन भी फिदा हो गए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आई सी यू’।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *