बिहार (एकता): बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजी। बता दें कि लालू परिवार में खुशी का माहौल हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव कई दिनों से दिल्ली में थीं। सोमवार की सुबह लालू परिवार में बेटी ने जन्म लिया। लालू परिवार में सभी ने ट्वीट कर इस खुशी को सबसे साथ साझा किया।

जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है। आप इस कीमती, नए, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं। इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है’। उन्होंने पोती को गोद में उठाकर अपने दिल की बात कही।

सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर अपनी नवजात बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। बता दें कि अस्पताल में मीसा भारती सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। दूसरी तरफ बिहार सहित देश के तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने लालू परिवार को ट्वीट कर बधाई दी। लालू परिवार के घर आए नए मेहमान को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।
अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है।
आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं। इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है। pic.twitter.com/ET26c3uj7Y
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 27, 2023