Bollywood Actress की फिर बढ़ी मुश्किलें, तापसी पन्नू के खिलाफ MP में दर्ज हुई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्‍नू की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। इस बार वह अपने पहनावे को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार तापसी पन्‍नू के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में शिकायत दर्ज हुई है। बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज न होने की स्थिति में प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक तापसी पन्‍नू पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने एक रैंप वॉक के दौरान लक्ष्मी जी का हार पहना था और इसी दौरान उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस भी पहनी थी। जिसके चलते उनपर शिकायत दर्ज की गई है। हिन्‍दूवादी संगठन इसको अपमान बताकर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस

मुंबई में 14 मार्च को लैक्‍मे फैशन वीक का आयोजन हुआ था, जिसमें मॉडल और फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गले में एक लक्ष्मी जी का लॉकेट पहना हुआ था। जिसके चलते धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म को ठेस पहुंची है। हालांकि उन्‍होंने इसका वीडियो अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया था, जिसके बाद बवाल मचा। इस मामले में केस दर्ज होने पर अभी तापसी की तरफ से कोई बयान नहीं आया।

शाहरुख की मूवी में नजर आएंगी तापसी पन्नू

बता दें कि तापसी पन्नू  बहुत जल्द बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। खास बात यह है कि तापसी पन्नू पहली बार शाहरुख खान के साथ नजर आ रही है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी क्या कमाल करती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *