दिल्ली (एकता): दिल्ली के बदरपुर के मोलरबंद इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आग लगने के कुछ ही देर बाद इमारत ढह गई। इस इमारत के ढहने से एक गोदाम भी इसकी चपेट में आ गया। जिसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
गनीमत यह है कि इस हादसे में किसी के जान-माल की कोई खबर नहीं है। दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए मलबे को हटाया गया। हादसा और आग की लपटों को देखकर कई लोग हैरान रह गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।