संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर महिला संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

admin

दिल्ली (एकता): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर महिला संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिलाओं की ओर से साइन किए हुए हजारों हस्ताक्षर भी राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए। बता दें कि अलग-अलग जिलों से आई महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि आज हम दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उनको ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी हटाया जाए। महिलाओं ने बताया कि जिस तरीके से मंत्री संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन सरकार उनको मंत्री पद से नहीं हटा रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *