Passport बनवाने से पहले पढ़ें अपने फायदे की खबर, नहीं तो फंस सकते हैं मुश्किल में

admin

दिल्ली (एकता): अगर आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके ही बेहद जरूरी है। बता दें कि पासपोर्ट बनवानने को लेकर केंद्र सरकार ने कुछ नियम और चेतावनी जारी की है। जिसके जरिए आप मुश्किल में आने से बच सकते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि पासपोर्ट बनवाने से पहले फर्जी वेबसाइटों या मोबाइल एप्लिकेशन के बहकावे में आने से बचे। दरअसल कई फर्जी वेबसाइट पैसे ठगने के लिए नए तरीके अपनाती हैं।कई बार इन फर्जी साइट पर जाकर कई भोले-भाले लोग फंस जाते हैं। जिससे वह अपना नुकसान कर बैठते हैं। बस इसी बात के चलते सरकार ने लोगों को अलर्ट किया है। ताकि आप पासपोर्ट बनवाने से पहले इन बातों को जरा ध्यान से पढ़ लें।

फर्जी वेबसाइटों और ऐप के झांसे में आने से बचे

कई फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन आवेदनों से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। जिससे वह कई लोगों को इसका शिकार बनाते हैं और फिर उनसे पैसे ऐंठते हैं। आइए आपको इन फर्जी वेबसाइट के नाम बताते हैं। जो लोगों से पासपोर्ट बनवाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं।

इन फर्जी वेबसाइट के नाम से रहें सावधान

www.indiapassport.org

www.online-passportindia.com

www.passportindiaportal.in

www.passport-india.in

www.passport-seva.in

बता दें कि इसी तरह के कुछ और फर्जी वेबसाइट हैं। जिससे आपको जरा सावधान रहने की जरूरत हैं। सभी लोगों को सलाह दी जाती हैं कि वे धोखाधड़ी से बचें और फर्जी वेबसाइटों पर न जाएं। क्योंकि इससे उनका ही नुकसान होगा। जिससे वह मुश्किलों में फंस सकते हैं। साथ ही उनके पैसे भी बर्बाद हो सकते हैं। आप आवेदक आधिकारिक मोबाइल ऐप एमपासपोर्ट सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *