यूपी (एकता): बसपा सुप्रीमो मायवती अपने भतीजे आकाश आनंद की शादी में आशीर्वाद देने पहुंची। बता दें कि डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ आकाश आनंद शादी के बंधन में बंधे। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एंबियंस माल के पीछे ए-डाट कांवेंशन में पूरे बौद्ध रीति-रिवाज के साथ 26 मार्च को शादी हुई। शादी में आशीर्वाद देने के लिए कई राजनीतिक नेता आए। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया, सांसद रामजी गौतम, पंजाब से विधायक छत्रपाल सिंह, हरियाणा बसपा के अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

जानकारी के मुताबिक शादी में आकाश आनंद की दुल्हनियां लाल लंहगे में बेहद खूबसूरत दिखी। बता दें कि दोनों की शादी का रिसेप्शन 29 मार्च को नोएडा में होगा। जहां कई दलों के नेताओं के शामिल होंगे। प्रज्ञा ने एमबीबीएस की हुई है। वह बसपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डाॅ. अशोक सिद्धार्थ की बेटी है।

खास बात यह है कि मायावती ने अपने भतीजे की शादी में सभी का स्वागत किया और समारोह में मायावती अतिथियों से घिरी रहीं। शादी में वह काफी खुश नजर आईं। आकाश आनंद को मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जा रहा है। शादी समारोह में वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
