नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए खुशखबरी, CRPF भर्ती के लिए यहां करें अप्लाई

admin

दिल्ली (एकता): देश में न जाने कितने युवा सरकारी नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं। आजकल नौकरी मिलना मुश्किल जरूर हो गया लेकिन नामुमकिन नहीं है। वहीं जॉब की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि CRPF के लिए 9212 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो युवा आवेदन के इच्छुक और योग्य हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in/recruitment पर आज यानि कि 27 मार्च से शुरू हो गई है। अब युवा बिना देरी किए इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर दें। आप 24 अप्रैल 2023 तक आप आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। पुरुष की गिनती 9105 की गई है, जबकि महिलाओं के लिए पदों की गिनती 107 है। जिन अभ्यर्थियों को चुना जाएगा उनका वेतन 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीआरपीएफ 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच पहले चरण में कंप्यूटर परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जून को जारी होंगे। एडमिट कार्ड के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए देने होंगे। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन में सभी प्रकार की डिटेल्स दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *