Bollywood के किंग खान ने खरीदी सबसे महंगी लग्जरी Rolls Royce कार, खूबियां के साथ-साथ कीमत उड़ा देगी होश

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के किंग खान इस दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘पठान’ की कामयाबी के बाद शाहरुख खान ने भारत की सबसे महंगी कार खरीदी। ये कोई आम कार नहीं बल्कि लग्जरी रोल्स-रॉयस है। अभी शाहरुख खान को पिछले ही महीने 5 करोड़ की घड़ी पहने देखा गया था। अब उन्होंने नई कार खरीदी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान रविवार की देर शाम Rolls-Royce Cullinan Black Badge के साथ ‘मन्नत’ के अंदर जाते देखे गए। शाहरुख खान ने किसी को नहीं बल्कि खुद को ही ये शानदार कार गिफ्ट की है। उनकी कार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

खास बात यह है कि आप कार की कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे। इस कार की कीमत करीब 10 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इस समय भारत में बिकने वाली यह सबसे महंगी एसयूवी कार है। जहां शोरूम प्राइस 8.20 करोड़ के आसपास है, जिसके साथ कुछ फीचर्स और सर्विसेस के साथ पर्सनलाइजेशन ऑप्शंस भी हैं।

‘मन्नत’ के अंदर जाती दिखी शाहरुख की कार

बता दें कि इस लग्जरी कार की प्लेट पर स्पेशल नंबर ‘555’ दिख रहा है। ये कार शाहरुख खाने ‘मन्नत’ के अंदर जाती दिख रही है। बता दें कि शाहरुख खान का यह पहली लग्जरी कार नहीं है बल्कि इससे पहले वह अपनी 5 करोड़ की घड़ी को लेकर सुर्खियों में बने थे। उस समय शाहरुख के हाथ में ब्लू कलर की वॉच नजर आई थी, जिसकी कीमत करीब ₹4.98 करोड़ थी। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों से निकलकर ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *