दिल्ली (एकता): नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एयरलाइंस और एअर इंडिया के दो विमान हवा में नजदीक आ गए जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 24 मार्च को एयर इंडिया का विमान 19,000 फुट से नीचे उतर रहा था, जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी स्थान पर 15,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। अचानक हवा में दोनों विमान करीब आ गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला।
जानकारी के मुताबिक नेपाल के नागरिक उड्डयन विभाग ने इस घटना के बाद लापरवाही के लिए त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हवाई यातायात नियंत्रक विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर नेपाल एयरलाइंस का विमान 7,000 फुट नीचे उतर गया। नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।