अवॉर्ड शो में दिखा ‘जेवलिन थ्रो’ Neeraj Chopra का दिखा अलग अंदाज, खतरनाक डांस का Video हुआ वायरल

admin

दिल्ली (एकता): भारत के जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा उन खिलाड़ियों में जाने जाते हैं जो स्वभाव से बेहद शांत और शर्मीले इंसान हैं। आज तक वह जितने भी किसी अवॉर्ड शो का हिस्सा बने हैं, तो वो बेहद शांत नजर आते थे। लेकिन इस बार वही नीरज चोपड़ा थोड़े अलग अंदाज में नजर आए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 24 मार्च को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के आयोजन में नीरज ने अपने देसी स्टाइल में डांस करके सबको हैरान कर दिया। इस अवॉर्ड शो में देश के कई बॉलीवुड और खेल जगत के बड़े-बड़े सितारों ने भी शिरकत की थी। जिसमें ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल था।

डांस करते हुए नीरज चोपड़ा अपना ब्लेजर दोनों हाथों में ऊपर उठाकर ठुमके लगा रहे थे। सभी जानते हैं कि नीरज चोपड़ा जमीन से जुड़े हुए सेलेब्रिटीज में शुमार हैं। उनका डांस काफी लोगों को पसंद आया। हालांकि उनके फैंस ने वीडियो को देखकर कई कैमेंट किए। साथ ही उनकी वीडियो को भी काफी पसंद किया। बता दें कि भारतीय खेल सम्मान (आईएसएच) पुरस्कार का शो हर साल होता है, जो खिलाड़ी के प्रदर्शन को मान्यता देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा सुर्खियां उनके डांस की ही चल रही थी। उनके डांस का वीडियो जमकर वायरल हुआ। नीरज चोपड़ा ने सूट-बूट पहनकर पंजाबी सिंगर हार्डी सांधू के गाने ‘बिजली-बिजली पर’ जमकर ठुमके लगाए और एक दम हरियाणवी स्‍टाइल में डांस किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *