राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में राजघाट से कांग्रेस का ‘संकल्प सत्याग्रह’

admin

दिल्ली (एकता): राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस रविवार को देशभर में ‘संकल्प सत्याग्रह’ कर रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में मौजूद हैं। अब कांग्रेस पार्टी आर-पार के मूड में आ गई है।

कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर उतरी है। पार्टी बीजेपी के विरोध में सड़कों पर आई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर मंच बनाया बगल में बैठे हैं। अब वहीं सत्याग्रह कर रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राजघाट पहुंचे। सोमवार से कांग्रेस ‘संविधान बचाओ अभियान’ भी शुरू करेगी। दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *