दिल्ली (एकता): भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अदाओं को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जो अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। ऐसी ही एक भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे है, जिसने होटल में आत्महत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बुरी खबर को सुनते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि आकांक्षा दुबे का शव होटल में मिला। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।आकांक्षा चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं।

गौरतलब है कि भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार आकांक्षा दुबे किसी भी पहचान की मोहताज नहीं थी। वह कभी अपने डांस तो कभी अपनी एक्टिंग के कारण फैंस का दिल जीत ही लेती थी। उसकी काफी फैन फोल्लोविंग थी। उसकी हॉट और बोल्ड अदाओं के कई दीवाने थे। आकांक्षा दुबे अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से चर्चा में आई थी। वह कई अगल-अलग जगहों पर जाकर शूट करवाती थी।

कहा जाता है कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे स्टार एक्टर समर सिंह से शादी करने वाली थी। उनकी शादी की खबरें काफी वायरल हुई। वह अकसर सुखियों में छाए रहते थे। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज में एक साथ काम किया हैं। फैंस आकांक्षा और समर की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। आकांक्षा दुबे का एक रोमांटिक पोस्ट सामने आया है, जिसके बाद से ही लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि आकांक्षा और समर एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। फिलहाल पता नहीं लगा है कि उन्होंने शादी की है या नहीं।
