दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Nilu Kohli के पति हरमिंदर सिंह का निधन होने से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया सूत्रों के अनुसार छोटी सरदारनी जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस के पति की अचानक हुई मौत से हर कोई सदमे में हैं। बता दें कि मुंबई में अपने घर के बाथरूम में उनका शव पड़ा मिला। नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली 24 मार्च की दोपहर तक उठे थे। उसके बाद वह गुरुद्वारे भी गए थे। जब वह बाथरूम गए तो लौट के बाहर नहीं आए। जब उन्हें बाथरूम में देखा तो वह बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़े थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की बेटी साहिबा ने कहा कि मेरे पिता का अंतिम संस्कार अब से दो दिन बाद यानि 27 मार्च को होगा क्योंकि मेरा भाई मर्चेंट नेवी में है। उसके आने के बाद ही हम संस्कार करेंगे। मेरी मां की हालत ठीक नहीं है। उसने बताया कि जब पिता के साथ घटना हुई तो वह घर पर नहीं थी। वह किसी काम से बाहर गई हुई थीं। अब पति की मौत के बाद से वह टूट सी गई है।

सीरियल के साथ फिल्मों में भी बनाई पहचान
नीलू कोहली ने बॉलीवुड फिल्म ‘दिल क्या करे’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। बाद में उन्होंने पीरियड ड्रामा ‘जोगी’, ‘ये झुकी सी नजर’ में नजर आई। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ नया प्रोजेक्ट प्रोमो लॉन्च किया गया था जिसमें वह एक लीड रोल निभा रही हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शो में नजर आ चुकी है, जैसे कि मेरे अंगने में, छोटी सरदारनी और मैडम सर सहित कई सीरियल में। उन्होंने हाउसफुल 2, हिंदी मीडियम और पटियाला हाउस जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की है।
