दिल्ली (एकता): दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई एक फिर टल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया के वकीलों की तरफ से कहा कि ED का कोई जवाब नहीं मिला है। ED ने जवाब पर दलील रखने के लिए समय मांगा है। वहीं अब इस केस की अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होगी। बता दें कि मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत भी 5 अप्रैल को खत्म हो रही है।
गौरतलब है कि इस केस में ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया को बुधवार यानी 22 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम को 5 अप्रैल 2023 तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस बीच मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत के दौरान कुछ धार्मिक किताबें ले जाने की अनुमति दी जाए।