दिल्ली (एकता): इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2023 में बॉलीवुड व खेल की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस खास मौके पर बॉलीवुड की स्टाइलिश जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में एक साथ एक इवेंट में शानदार एंट्री की। लेकिन इवेंट में रेड कार्पेट पर दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे रणवीर पत्नी का हाथ पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं दीपिका उनका हाथ पकड़ने से इनकार करती दिखाई दी। इतना ही नहीं वह अपनी साड़ी को संभालने में बिजी दिखी। दीपिका ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर की हुई ब्लैक साड़ी पहनी थी। दूसरी ओर रणवीर सफेद शर्ट में डैपर लग रहे थे जिसे उन्होंने ब्लेज़र के साथ पेयर किया था। इस ऑनर्स अवार्ड में दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी नजर आए।
View this post on Instagram
इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका और रणवीर के इस मोमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर एक बज क्रिएट हो गया है कि शायद दीपवीर में आपस में नाराजगी चल रही है। वीडियो को देखकर लोग और फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- ‘इनकी बॉडी लेंग्वेज पूरी तरह से बदली हुई दिखाई दे रही है। किसी ने लिखा कि ‘दीपिका गुस्से में हैं उसने हाथ नहीं पकड़ा।’

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी’ और ‘रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे और वहीं दीपिका फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आ रही है। दोनों अपने-अपने करियर में काफी बिजी चल रहे हैं।
