विराट-अनुष्का Indian Sports अवॉर्ड शो में ‘किलर लुक’ में आए नजर, तस्वीरों को देख फैंस हुए फिदा

admin

दिल्ली (एकता): टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की जोड़ी हर किसी को पसंद है। हालांकि वह सोशल मीडियो पर कोई न कोई वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 समारोह में विराट और अनुष्का ने अपने ‘किलर लुक’ से सबको पीछे छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर उनकी उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वह काफी हॉट और किलर लग रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने जहां बैगनी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है वहीं विराट ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं फैंस भी उनकी लुक को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती मौजूदा समय के सबसे खूबसूरत जोड़ी में होती है।

बता दें कि इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 समारोह में दोनों पति-पत्नी एक साथ पहुंचे। कुछ टाइम पहले विराट कोहली ने एक लाइव शो में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। इस अवॉर्ड नाइट में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हाथों में हाथ डालकर पहुंचे। दोनों ही कपल काफी खूबसूरत दिख रहे थे। किसी की भी नजरें उनसे हट नहीं रही थी।

जानकारी के मुताबिक विराट कोहली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आराम कर रहे हैं। अब वह 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में खेलते दिखाई देंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *