लंदन में भारतीय तिरंगे का अपमान करना पड़ा महंगा, प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR दर्ज

admin

दिल्ली (एकता): केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन और भारतीय तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लंदन में स्थित भारतीय दूतावास के सामने हुए प्रदर्शन और भारतीय तिरंगे के अपमान संबंधित मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही UAPA एक्ट और PDPP Act के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 19 मार्च, 2023 को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन के संबंध में यह मामला दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था। गौरतलब है कि पिछली 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कई लोगों ने प्रदर्शन किया था।  इस दौरान भारतीय तिरंगे को जबरन खींचकर उतारने की कोशिश की गई थी। तिरंगे के अपमान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त एक्शन लिया और दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *