अगर आप भी हैं शराब पीने के शौकीन तो जरूर पढ़ें ये खबर, हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार

admin

दिल्ली (एकता): आजकल हर कोई शराब का शौकीन है। चाहे वो महिलाएं, हो या पुरुष। बहुत से लोग हैं जो कि शराब का सेवन करते हैं। कुछ लोग कभी-कभी पार्टी में या दोस्तों के साथ पीते हैं। क्योंकि ज्यादा शराब सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग लगातार ड्रिंक करते हैं। जो हमें आगे जाकर पता लगता है। भारत में शराब पीने वालों की गिनती बढ़ती जा रही है। जिससे कई हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। आइए हम आपको बताते हैं शराब पीने और छोड़ने से पहले आपको शरीर पर क्या प्रभाव डालते हैं।

शराब पीने से होती है सूजन (Bloating)

शराब का सेवन करने से आपको शरीर पर काफी Bloating होती है। इसका मतलब है शराब आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचाती है। ये आपके पाचन तंत्र के लिए भी हानिकारक हो सकती है। जो पेट को खराब करती है। इतना ही नहीं इससे आपकी आंत भी खराब हो सकती है। इससे पहले कुछ ज्यादा बिगड़े आपको शराब छोड़ देनी चाहिए।

शराब पीने से रहता है बीमारियों का खतरा (Feeling sick)

लगातार शराब पीने से बार-बार बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। जोकि हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है। यह शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करती है। शराब पीने से खून में बीमारियों से लड़ने वाली कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। जिससे व्यक्ति कमजोर हो जाता है। वह धीरे-धीरे बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

शराब के कारण होती है नींद खराब (Trouble sleeping)

काफी लोग हैं जो देर रात तक नहीं सो पाते। जिससे हमारा शरीर थकान महसूस करता है। इसका कारण है शराब का सेवन। शराब नींद भी खराब करती है। जहां व्यक्ति को 7 से 8 घंटे सोना चाहिए वहां वह कुछ ही घंटे सोता है। जिससे सेहत भी खराब रहती है। हमें अच्छा भोजन खाना चाहिए और   रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आपको शराब पीने के बाद नींद नहीं आती तो आपको शराब छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि इससे आपको सेहत पर भी काफी असर पड़ सकता है।

शराब त्वचा को बना सकती है शुष्क (Skin issues)

आजकल लोग अपनी त्वचा को लेकर काफी सर्तक रहते हैं लेकिन अगर ये खराब होने लगे तो हम टेंशन में आ जाते हैं। वैसे ही शराब हमारी त्वचा को रूखी यानि शुष्क बनाती है। ज्यादा शराब का सेवन करने से त्वचा हानिकारक हो सकती है। जिससे फेस पर झुर्रियाँ दिखाई देने लग जाती है। धीरे-धीरे ये ज्यादा बढ़ती जाती है। अगर शराब पीने से आपकी त्वचा ज्यादा रूखी और बेजान होने लग जाती है तो आपको शराब पीना बंद कर देना चाहिए।

कमजोर दांत (Dental problems)

शराब पीने से दांतों पर भी असर पड़ता है। धीरे-धीरे यह खराब होने लगते हैं। मीठे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स आपके मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ाती है। जिससे वे आपके दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी वजह से मसूड़े व दांत कमजोर होने लगते हैं। अगर आपको यह समस्या ज्यादा लगे तो आप शराब छोड़ दें। ताकि आप इस दांतों की समस्या से बच सकें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *