राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बड़ा बयान

admin

दिल्ली (एकता): राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है, जिससे कांग्रेस भड़क उठी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे। बता दें कि सूरत कोर्ट ने गुरुवार को मानहानि के मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी।

लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। उधर, कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर शाम 5 बजे इमरजेंसी बैठक बुलाई है। वहीं राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर कई कांग्रेस सांसदों के बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी बयान दिया है। इसके बाद कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी के पक्ष में बयान दिया। राहुल गांधी अब 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *