‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर ने 4 साल बाद की TV पर वापसी, Star Plus के इस सीरियल में निभाएंगी अहम रोल

admin

दिल्ली (एकता): छोटे पर्दे का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर मशहूर हुई प्रिया आहूजा अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद अब वह फिर से अपने फैंस को हंसाने आ रही हैं। बता दें कि प्रिया आहूजा राजदा एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रही है।

वह स्टार प्लस के टॉप रेटेड सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से रीएंट्री कर रही हैं। इसमें वह हर्षद उर्फ सत्या अधिकारी की बहन के रोल में नजर आएंगी। इस किरदार के लिए वह बेहद खुश है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू के जरिए दी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 27 नवंबर, 2019 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बेटे अरदास को जन्म देने के लिए एक्टिंग करियर से करीब 4 साल तक दूरी बनाए रखी। आखिरकार उन्होंने फिर कमबैक करने की सोची। प्रिया ने इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर की।

काफी खुश है प्रिया आहूजा

प्रिया आहूजा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ सत्या की बहन का किरदार निभाने के लिए बेहद खुश है। उन्हें इस किरदार में एक लावणी डांसर का रोल मिला है। उसने कहा कि मैं एक डेली सोप में 4 साल बाद वापसी करके बहुत एक्साइटेड हूं। शो के लिए मैं बहुत खुश और आभारी भी हूं। प्रिया और मालव को ‘तारक मेहता’ के सेट पर ही एक-दूसरे से प्‍यार हुआ और फिर दोनों 19 नवंबर 2011 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के बीच काफी अच्‍छा बॉन्‍ड है और वे एक-दूसरे से काफी प्‍यार करते हैं। उनकी केमिस्‍ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *