दिल्ली (एकता): दिल्ली में बुधवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.7 मापी गई। इसका केंद्र नई दिल्ली में पांच किलोमीटर गहराई में था। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर आ गए। गौरतलब है कि इससे पहले कल यानी मंगलवार रात 10 बजकर 19 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी।
दिल्ली में एक बार फिर भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता
Leave a comment