दिल्ली (एकता): कहते हैं मां बनना हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है और जब इस बात का पता चले कि आप मां बनने वाली है खुशी का ठिकाना नहीं होता। ऐसा ही एक खुशखबरी 23 साल की पॉपुलर मलयालम एक्ट्रेस आर्या पार्वती की मम्मी ने सुनाई। जिसके बाद एक्ट्रेस सातवें आसमान पर हैं। वह खुशी के मारे फूले नहीं समा रही। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस ने अपनी बहन के इस दुनिया में आने को लेकर एक दिल छू लेने वाले किस्सा का भी जिक्र किया। आर्या ने कहा कि, ‘मुझे जब पहली बार मां की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गई थी। इसलिए नहीं क्योंकि मैं 23 की उम्र में बहन बनने वाली थी, बल्कि ये तो हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।’
View this post on Instagram
मलयालम टीवी एक्ट्रेस की मां ने 47 साल की उम्र में अपनी छोटी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर को सुनने के बाद जहां एक्ट्रेस के फैंस हैरान हैं तो वहीं परिवार में खुशी का माहौल है। दरअसल उनके लिए यह किसी के लिए बड़ा चमत्कार से कम नहीं। अदाकारा ने खुलासा किया कि मेरे जन्म के बाद उनकी मां के गर्भाशय में समस्या थी। डॉक्टरों ने कहा था कि समस्याओं के कारण वह दोबारा मां नहीं बन सकती। आर्य पार्वती ने बताया कि अम्मा और अप्पा एक मंदिर गए थे। यहां अचानक अम्मा को चक्कर आया और वे बेहोश हो गईं।

जब वे डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने बताया वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि जब अम्मा और अप्पा को इस बात की जानकारी मिली तो वे मेरे रिएक्शन को लेकर परेशान थे। उन्होंने मुझे फोन पर इस खबर के बारे में बताया। वह सोच रहे थे कि कहीं मैं नाराज ना हो जाऊं। लेकिन जब मेरी मां घर आई तो मैंने जाते ही उनकी गोद में सिर रखा। आंखों में खुशी के आंसू थे। मैं बचपन से ही भाई-बहन चाहती थी। लेकिन जब मुझे मिला है तो मुझे शर्म क्यों आएगी?’
