दिल्ली (एकता): शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें कि कोर्ट ने उन्हें 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ईडी ने पांच दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए और रिमांड की मांग नहीं की। अब सिसोदिया आने वाले कुछ दिन और जेल में रहेंगे। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने ईडी को नोटिस जारी कर 25 मार्च तक जवाब देने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि सिसोदिया की ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ाकर 22 मार्च तक कर दी थी। उन्हें 9 मार्च को जिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था।
शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया की बढ़ती जा रही मुश्किलें, 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे
Leave a comment