Rani Mukerji Birthday: रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी’ की सफलता और बर्थडे का एक साथ मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने आज यानी 21 मार्च को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। बता दें कि ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोर रही रानी मुखर्जी ने सफलता और बर्थडे का एक साथ जश्न मनाया। Rani Mukerji 2000s की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी ने अपना 45वां बर्थडे धूमधाम से सेलीब्रेट किया। उन्होंने एक दिन पहले ही मीडियावालों के साथ काटा। रानी मुखर्जी का मानना है कि मीडिया ने उन्हें स्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जिस कारण उन्होंने अपने बर्थडे का केक उनके साथ काया। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आइए जानिए उनके करियर की सफलता की कई रोचक बातें।

1996 में रानी मुखर्जी ने बंगाली फिल्म ‘बीयर फूल’ से की थी एक्टिंग डेब्यू

रानी मुखर्जी ने 1997 में फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन उनकी पहली फिल्म नहीं थी बल्कि रानी ने एक्टिंग डेब्यू 1996 में बंगाली फिल्म ‘बीयर फूल’ से की थी। खास बात यह है कि उनकी इस फिल्म को उनके पापा राम मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। रानी का पूरा खानदान फिल्मों में सक्रिय रहा है। वह एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहती थीं। क्योंकि उनके परिवार में पहले से ही इतनी सारी महिलाएं एक्ट्रेसेस थीं, इसलिए वह अलग फील्ड में करियर चुनना चाहती थीं। लेकिन शायद उनकी किस्मत में एक्टिंग ही लिखी थी। उनकी दो फिल्में तो ऑस्कर में भी जा चुकी हैं और एक्ट्रेस के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज है।

जानिए किन फिल्मों में रानी मुखर्जी ने किया है काम 

रानी मुखर्जी ने 1996 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘गुलाम’ में सफलता पाई। इसके बाद उनकी काफी फिल्में अचछी चलीं.. जिनमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘चलो इश्क लड़ाएं’, ‘हद कर दी आपने’, ‘युवा’, ‘वीर जारा’, ‘ब्लैक’, ‘पहेली’, ‘बाबुल’, ‘तारा रम पम’, ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ के अलावा ‘हिचकी’, ‘बंटी और बबली’ और ‘हे राम’ जैसी ढेरों शामिल थी। इनमें से ‘पहेली’ और ‘हे राम’ को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया था। यह 1973 में आई हिंदी फिल्म ‘दुविधा’ का रीमेक थी, जो 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान ने काम किया। तब इस फिल्म को 79वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री बनाकर भेजा गया था। इससे पहले 2000 में आई ‘हे राम’ भी ऑस्कर में शमिल हुई। रानी मुखर्जी के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने उन्हें डिनर के लिए न्यौता दिया था। यह 2005 की बात है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *