दिल्ली (एकता): दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर टल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब कोर्ट में 24 मार्च को इस केस में सुनवाई होगी। बता दें कि इस सुनवाई में सीबीआई को लिखित जवाब देना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने जमानत याचिका की सुनवाई के बाद सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने 24 मार्च तक उससे जवाब मांगा है। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय दोनों ने केस दर्ज किए हुए हैं।
शराब घोटाला मामला: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अब 24 मार्च को होगी सुनवाई
Leave a comment