राजनाथ सिंह से मनजिंदर सिंह सिरसा सहित पुणे के गुरुद्वारा कमेटी के डेलिगेशन ने इस खास मुद्दे पर की मुलाकात

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पुणे के गुरुद्वारा कमेटी के डेलिगेशन ने मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुणे में कैंट इलाके में नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसकी वजह से गुरद्वारे को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। इसको लेकर रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि गुरद्वारे को लीज पर दे दिया जाएगा।

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार पुणे कैंप के अध्यक्ष चरण सिंह साहनी ने कहा कि 1959 से पुराण गुरुद्वारे वहां पर है। LIC ने आर्मी को जमीन दे दी थी लेकिन अब वो कुछ नहीं करने दे रहे हैं। इसलिए जमीन पर लीज देने की बात कही है बड़ी खुशी की बात है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *