दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाया है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में आज भी बजट पेश नहीं होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब बजट पेश होने से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने रोक लगाई हो।
जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर बजट पर राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी थी। लेकिन इसे टिप्पणी के साथ भेज दिया गया। अब बजट को लेकर केंद्र सरकार और आप आमने-सामने हैं। सोमवार देर रात तक चली सियासी उठापटक के बीच उपराज्यपाल ने बजट की फाइल को मंजूर करते हुए कानूनन आगे की कार्रवाई करने को कहा है। इस साल दिल्ली सरकार को विधानसभा में 21 मार्च का बजट पेश करना था। इसकी फाइल महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल को भेजी थी।