दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में रविवार को 3.7 एमएम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया।
पांच-छह दिनों तक मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। उसके बाद फिर लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश आया नगर में दर्ज की गई। सोमवार को सुबह के समय बादल छाए रहे। 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों को अभी फसलों की कटाई टालने की सलाह दी गई है।