दिल्ली (एकता): दिल्ली की साकेत कोर्ट में श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में सुनवाई हुई। बता दें कि कोर्ट में आफताब के जुर्म को लेकर पुलिस की दलीलें पूरी हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब कोर्ट में 25 मार्च को सुनवाई है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आफताब के नए एडवोकट को केस के सारे दस्तावेज दे दिए गए हैं। उधर आफताब के वकील जावेद हुसैन ने कोर्ट में इन दलीलों का जवाब देने के लिए समय मांगा है। गौरतलब है कि श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर महरौली के जंगलों में पहुंची और श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स बरामद किए। बता दें कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिए थे।
Shraddha Murder Case: कोर्ट में आफताब के जुर्म को लेकर पुलिस की दलीलें पूरी, 25 मार्च को होगी सुनवाई
Leave a comment