दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में आज कई रास्ते बंद किए गए हैं। जिसके चलते लोग घर से बाहर निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, नहीं तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान महापंचायत’ चल रही है।

किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी और अपनी अन्य मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर यहां इकट्ठे हुए हैं। जिसके चलते नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पुरानी दिल्ली में जाम लग सकता है। रैली में 15 से 20 हजार किसान इकट्ठे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान के पास स्थित मार्ग और दिल्ली गेट से अजमेरी गेट चौक तक जेएलएन मार्ग से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने किसानों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की। किसानों की महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कई मार्ग बंद किए जा सकते हैं।