दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान महापंचायत’, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘किसान महापंचायत’ चल रही है। बता दें कि केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का किसान नेताओं ने आरोप लगया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पुरानी दिल्ली में आज जाम लग सकता है। रैली में 15 से 20 हजार किसान आ सकते हैं। किसान नेताओं का कहना है कि आने वाले 2024 के चुनाव में सभी पार्टियों को उनके रोष का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर महापंचायत को रोकने की कोशिश की तो उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

बता दें कि जहां एक तरफ किसान बड़ी संख्या में राम लीला मैदान पर इकट्ठे हो रहे है, वहीं दूसरी तरफ किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचा। किसान महापंचायत के मद्देनजर आज रामलीला मैदान में भारी पुलिस बल तैनात है। पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। सीनियर पुलिस अधिकारी हालत पर नजर रखेंगे। दिल्ली-एनसीआर में आज कई रास्ते बंद किए गए हैं। पुलिस ने किसानों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की। किसानों की महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिकल बल की करीब 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है और कई मार्ग बंद किए जा सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *