बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिला ‘धमकी’ भरा ईमेल, घर के बाहर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान खान के पीए को एक ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज मिला। जिसके बाद सलमान खान के घर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा बढ़ाई गई। यह ईमेल 18 मार्च 2023 को मिला था। पुलिस ने सलमान खान के मैनेजर की शिकायत पर गोल्डी बरार और लोरेंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीए को मिले एक ईमेल में लिखा था कि- “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से।

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि तेरे बॉस ने इंटरव्यू देखा ही लिया होगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। नहीं तो अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाले केस में चर्चा में आए गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हाल में ही एक इंटरव्यू दिया। बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस ने सलमान खान को धमकी दी थी। इस इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान ने एक काले हिरण को मारकर उनकी संस्कृति का अपमान किया है। जिसके चलते उन्होंने सलमान से कहा कि माफी मांगो वरना हम उन्हें मार देंगे।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *