दिल्ली (एकता): ‘आशिकी’ फेम फिल्म से पॉपुलैरिटी पाने वाले बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी करोड़ों की धोखाधड़ी का शिकार हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपक तिजोरी ने अपने को-प्रोड्यूसर मोहन नादर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बता दें कि दीपक ने मोहन नादर पर 2.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया और मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मोहन नादर पर धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि 10 दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर ने मोहन नादर से पैसे नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं अब मोहन नादर ने शूट लोकेशन के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के बहाने 2.6 करोड़ रुपए ‘हड़प’ लिए।

फिल्म ‘टिप्प्सी’ के लिए 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट किया
2019 में फिल्म ‘टिप्प्सी’ के लिए दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने एक कॉन्ट्रैक्ट किया था। लंदन में शूटिंग शुरू हुई थी। फिल्म बीच में अधूरी छोड़ मोहन ने उनसे 2.6 करोड़ रुपए लिए। मोहन नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में लोकेशन के लिए पेमेंट के लिए पैसे लिए थे। जब दीपक ने उनसे पैसे मांगे तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद उसने भुगतान के लिए दीपक को एक चेक दिया जो बाउंस होता रहा। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है। ‘आशिकी’ और ‘कभी हां कभी ना’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्मों से वह काफी बड़े एक्टर बने।
