दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी, पढ़िए कब तक ऐसा रहेगा मौसम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकलने पड़े।  मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने 19 व 21 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि शनिवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। जिससे राजधानी का पारा लुढ़क गया है। रात भर तेज हवाओं का दौर जारी रहा। रविवार सुबह को आसमान में बादलों की गर्जन रही। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन का अहसास हुआ। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश दर्ज की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *