दिल्ली (एकता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ करने उनके आवास पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में बयान दिया था कि रेप पीड़ित उनसे मिली थी। जब उससे राहुल ने पुलिस में शिकायत करने को कहा, तो उसने शर्मिंदा होना पड़ेगा कहकर मना कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले इस मामले में उनको नोटिस भी दिया था। जवाब नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस को उनके घर पर पूछताछ के लिए आना पड़ा।

पुलिस के सूत्रों मुताबिक इस नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया है कि आप उन महिलाओं के बारे जानकारी दे जिनके बारे में आप अपने बयान में बता रहे थे। पुलिस नोटिस में कुछ सवाल भी राहुल गांधी से पूछे है। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए लेकिन 3 घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नहीं मिले। इसके बाद वो सीनियर अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए, उनसे बात करने का समय मांगा लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस रिसीव करवाया था। अब पुलिस इस मामले को आगे बढ़ा रही है।
